Menu
blogid : 17408 postid : 753206

पहले ही सॉन्ग से कामयाबी की बुलंदी पर पहुंची ये पॉप सिंगर

 न्यूज़ इंडिया
न्यूज़ इंडिया
  • 11 Posts
  • 6 Comments

अमेरिका निवासी पॉप गायिका पिंकी पारस ने इसी साल फरवरी में ‘सावन में लग गयी आग’ रीमिक्स गाने से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की। उनके पहले ही गाने को कुछ ही समय में एक मिलियन से भी अधिक हिट्स मिलना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। इस गाने की लोकप्रियता के चलते उन्हें काफी शो’ज़ एवं म्यूजिक एल्बमस के ऑफर्स मिल रहे है।

दिल्ली में आयोजित एक शो के दौरान पॉप सिंगर पिंकी पारस
दिल्ली में एक शो के दौरान पॉप सिंगर पिंकी पारस

हाल ही में वर्जिनिया(यु०एस०ए) में आयोजित डी एम वी पंजाबी मेले में सेलिब्रिटी सिंगर के रूप में शिरकत कर चुकी ये सिंगर अपनी इस सफलता से काफी उत्साहित हैं एवं अपने आगामी गानों की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनके फैंस एवं फ्रेंड्स भी उनकी इस सफलता से खासे उत्साहित हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइलस पर उनके फ्रेंड्स, फैंस एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।

ज्ञात रहे की उनका गाना ‘सावन में लग गयी आग’, मशहूर गायक मीका सिंह के गाने का रीमिक्स है। इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर विक्रम एन विक्रम एवं डायरेक्टर गुरु शर्मा के निर्देशन में क्रेसेंडो म्यूजिक/यूनिवर्सल कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh